Iran Israel War Latest Update: मिडिल ईस्ट में बढ़ा जंग का दायरा, ईरानी हमले की रेंज में आया ये देश, एक के बाद एक धमाकों से दहला पूरा इलाका

Iran Israel War Latest Update: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता नजर आ रहा है। ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Iran Israel War Latest Update: मिडिल ईस्ट में बढ़ा जंग का दायरा, ईरानी हमले की रेंज में आया ये देश, एक के बाद एक धमाकों से दहला पूरा इलाका

iran attack/ image source: naumank845 X HANDLE

Modified Date: March 19, 2026 / 09:18 am IST
Published Date: March 19, 2026 8:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
  • ईरान का मिसाइल हमला
  • रियाद में तेज धमाके

Iran Israel War Latest Update: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता नजर आ रहा है। ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, ईरान ने रियाद की एक प्रमुख गैस फील्ड को निशाना बनाया, जहां हमले के बाद दूर-दूर तक तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

Iran vs Saudi Arabia conflict: रियाद की गैस फील्ड को बनाया निशाना

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियाद पर कम से कम चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कुछ को सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया, जबकि कुछ मिसाइलों के मलबे शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरने की खबर है। हमले के बाद कई इलाकों में काला धुआं फैल गया और नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Iran Qatar tensions: कतर भी इसकी चपेट में आ गया है

इस हमले का दायरा सिर्फ सऊदी अरब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कतर भी इसकी चपेट में आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने कतर के इंडस्ट्रियल सिटी और ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण साइट्स पर भी मिसाइल अटैक किया। कतर सरकार ने इन हमलों में भारी नुकसान की पुष्टि की है, खासकर एनर्जी सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। कतर की प्रमुख ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाए जाने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच, हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसमान में आग के गोले और तेज धमाकों के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जिसने पूरे घटनाक्रम को और भी गंभीर बना दिया है।

इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में संघर्ष का दायरा और बढ़ सकता है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने कई मिसाइलों को समय रहते नष्ट कर दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन फिर भी कुछ क्षेत्रों में असर देखने को मिला है। वहीं, ईरान की ओर से अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।